हरियाणा में इस पद पर होगी 1300 भर्ती , नायब सैनी ने जेल प्रशिक्षण अकादमी का उद्घाटन करते हुए की घोषणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जेल विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान की घोषणा करते हुए बताया कि न्यायिक सुधारात्मक प्रणाली को मजबूत करने के लिए जेल वार्डरो में 1300 अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
हरियाणा जेल विभाग में मेडिकल पैरामेडिकल रिक्त पदों के साथ-साथ करनाल में नवनिर्मित जेल प्रशिक्षण अकादमी के लिए आवश्यक स्टाफ के पदों को भी पूरा किया जाएगा।
हरियाणा मुख्यमंत्री ने करनाल में जेल प्रशिक्षण अकादमी का उद्घाटन करने के पाश्चात्य घोषणाएं की।6:30 एकड़ में फैली और 3.29 करोड रुपए की लागत से निर्मित इस अकादमी में जेल के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 300 करोड रुपए निवेश से पंचकूला ,दादरी और फतेहाबाद में नई जेल का निर्माण करने की घोषणा की।
इन घोषणाओं के अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में जिला जेल परिसर में एक गौशाला भी शुरू करवाने की घोषणा की। इस कार्यक्रम के बाद लोगों को संबोधित करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा की नई जेल प्रशिक्षण अकादमी सुधार प्रणाली में परिवर्तनकारी दृष्टिकोण से शुरू की जा रही है हमारे जिले केवल सजा नहीं बल्कि बदलाव और पुनर्निर्माण का केंद्र बनी चाहिए।
नवनिर्मित अकादमी में नई भर्ती किए गए लोगों के लिए प्रारंभिक प्रशिक्षण और मौजूदा कर्मचारियों के लिए पुनश्चया पाठ्यक्रम प्रदान किए जाने वाले हैं। जिससे यह सुनिश्चित होगा की जेल विभाग के अधिकारियों को नई तकनीक मानवाधिकारों और जेल में रहने वाले कैदियों के सुधार मनोवैज्ञानिक पहलुओं में प्रशिक्षण किए जाएं।