Movie prime

हरियाणा की हर्षिता बनी ऑल इंडिया सेकंड टॉपर, प्रदेश के 12 उम्मीदवारों ने क्रैक किया यूपीएससी एक्जाम

 

Haryana News:  हरियाणा प्रदेश की हर्षिता ने पूरे देश में राज्य का नाम रोशन कर दिया है। देश में आज सिविल सर्विस परीक्षा का अंतिम प्रणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में जन्मी हर्षिता गोयल ऑल इंडिया में सेकेंड टॉपर रही है। हरियाणा प्रदेश के युवाओं ने आज इतिहास रच दिया है। हरियाणा प्रदेश के 12 युवाओं को सिविल सर्विस एग्जाम 2025 में एक साथ सफलता मिली है। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश के हिसार जिले की रहने वाली हर्षिता गोयल ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया सातवीं रैंक हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ राज्य का भी नाम रोशन कर दिया है। हर्षिता का जन्म हरियाणा प्रदेश के हिसार शहर में हुआ। उनके माता-पिता गुजरात में अपना कारोबार करते हैं। जिसके चलते हर्षिता गोयल की परवरिश भी गुजरात में ही हुई। वर्तमान में हर्षिता चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) है हर्षिता ने बताया कि वह प्रतिदिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी। उन्होंने कहा कि आज उनके पिता का सपना पूरा हो गया है।
 

हर्षिता के अलावा पानीपत की रहने वाली शिवानी पांचाल ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 में 53 वीं रैंक हासिल की है। शिवानी वर्तमान में 2024 के बैच की झज्जर में एचसीएस हैं। 
झज्जर के रहने वाले आदित्य ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 में 9वीं रैंक हासिल की है। इनका इस बार यह पांचवा अटेम्प्ट था।


झज्जर जिले के ही बहादुरगढ़ शहर के रहने वाले अभिलाष सुंदरम ने आज अपने परिवार के साथ समस्त जिले का पूरे देश में नाम रोशन कर दिया है। अभिलाष सुंदरम द्वारा आज सिविल सर्विसेज एग्जाम में 129वीं रैंक हासिल करने पर झज्जर जिले से उनके घर पर लगातार बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

पंचकूला के रहने वाले एकांश ढुल ने 295वीं रैंक हासिल की है। एकांश ढुल भाजपा नेता के बेटे हैं। इनके पिता भारतीय जनता पार्टी में एक सक्रिय कार्यकर्ता है। इसके अलावा प्रदेश से इस बार कल 12 उम्मीदवारों ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 क्रैक किया है।

FROM AROUND THE WEB

News Hub