Haryanaline_Logo

School Holiday News: स्कूलों  में 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक छुट्टियों की हुई घोषणा, शिक्षा विभाग ने किए आदेश जारी 

बढ़ती ठंड को देखते हुए  स्कुलों में छुट्टियां होनी शुरू हो गई है। आजकल आपको प्रतिदिन अखबार में किसी न किसी राज्य में स्कूलों के अवकाश की खबर दिखाई दे जाएगी।
 
winter school holiday update
Whatsapp-Group
25 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहेगी स्कूलों में छुट्टियां

School Holiday News: देश में जैसे-जैसे दिसंबर का महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे स्कुलों में छुट्टियां होनी शुरू हो गई है। आजकल आपको प्रतिदिन अखबार में किसी न किसी राज्य में स्कूलों के अवकाश की खबर दिखाई दे जाएगी। उत्तराखंड प्रशासन ने भी बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य के कई जिलों में 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियों के आदेश दे दिए हैं।

उत्तराखंड के अलावा बढ़ती ठंड को देखते हुए कई अन्य राज्यों के स्कूलों में भी सर्दियों की छुट्टियां करने की तैयारी की जा रही है। हालंकी हरियाणा सहित अन्य राज्यों में सर्दियों की छुट्टियों को लेकर स्कूलों के पास अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं भेजा गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में सर्दियों के मौमस में हाड़तोड़ ठंड पड़नी शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं कई पर्वतीय क्षेत्रों में वर्तमान में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। इसके अलावा हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कई जिलों के स्कूलों में एक महीने से अधिक की छुट्टी की घोषणा की है।

25 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहेगी स्कूलों में छुट्टियां

उत्तराखंड के कई जिलों के पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों जन-जीवन कड़ाके के ठंड के कारण अस्त-व्यस्त चल रहा है। पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के चलते शिक्षा विभाग ने पहाड़ी इलाकों में 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।

उत्तराखंड राज्य में अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना स्कूलों में किए गए अवकाश के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिले के ठंड वाले इलाकों में आगामी 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक सभी स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अवकाश के आदेश दिए गए। जिन स्कूलों में 31 जनवरी तक छुट्टी की आदेश दिए गए हैं, उन्हें एक फरवरी से ठंड कम होने के बाद फिर से विधिवत खोल दिया जाएगा।

उत्तराखंड के कई जिलों में होगी एक जनवरी से छुट्टी

उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा के कई क्षेत्रों में जहां 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है, वहीं कुछ क्षेत्र में 1 जनवरी से स्कूलों में एक महीने का अवकाश किया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा ने बताया कि जिले में ऐसे स्कूल जिनमें गर्मियों की छुट्टियां पड़ती हैं। ऐसे स्कूलों में सर्दियों का अवकाश 1 महीने की जगह 15 दिन किया जाएगा। इन स्कूलों में एक जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके अलावा अल्मोड़ा जिले के अन्य सभी स्कूलों में में 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक सर्दियों का अवकाश रहेगा।