Haryanaline_Logo

हरियाणा में इस बार 16.57 % अभ्यर्थियों ने पास की HTET की परिक्षा, यहां देखें फटाफट अपना रिजल्ट 

हरियाणा प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 22 अगस्त को शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में इस बार प्रदेश के 16.57% अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते सालों में इस बार सबसे अधिक अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफलता हासिल की है। 
 
HTET RESULT OUT
Whatsapp-Group

Haryana Line, Htet 2026 Result : हरियाणा प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 22 अगस्त को शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में इस बार प्रदेश के 16.57% अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते सालों में इस बार सबसे अधिक अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफलता हासिल की है। 

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लेवल 2 में किया था सबसे अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन 

हरियाणा प्रदेश में इस बार शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) में सबसे अधिक आवेदन लेवल 2 के अभ्यर्थियों द्वारा किया गया था। ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के लिए इस बार 1,19,141 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं लेवल 1 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर हेतु 73 हजार 91 अभ्यर्थियों ने और लेवल 1 के लिए 41,062 में आवेदन किया था। 

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन इस बार 383 परिक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा के परिणाम हेतु आप हरियाणा शिक्षा विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर विजिट कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर आप Htet की परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। इस वेबसाइट पर आप परीक्षा का लेवल और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ अपनी जन्मतिथि डालकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।