छात्रों के लिए जरूरी खबर: क्या 1 साल में पूरी हो जाएगी B.Ed की पढ़ाई? शिक्षा मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी
Updated: Mar 28, 2026, 10:42 IST
B.Ed Admission 2026: 1 साल का B.Ed कोर्स फिर से शुरू हो सकता है। NCTE के द्वारा पिछले साल जनवरी में ड्राफ्ट रेगुलेशंस में 1 साल के B.Ed कोर्स की बहाली शामिल की गई थी और 1 साल का कोर्स लागू करने की तैयारी भी पहले से चल रही थी। मार्च 2026 में लोकसभा में सरकार के द्वारा 1 साल के B. Ed कोर्स को लेकर लिखित जवाब दिया गया।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बैचलर आफ एजुकेशन कोर्स की अवधि को घटकर 1 साल करने की तैयारी की जा रही है। 4 साल वाले डिग्री कोर्स या पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री धारकों को 1 साल में B.Ed करने का मौका मिलेगा। शिक्षा मंत्रालय के द्वारा लोकसभा में जानकारी दी गई कि फिलहाल B. Ed के 1 साल का कोर्स शुरू करने का कोई भी प्रस्ताव नहीं है।
2014 में बंद हो गया था 1 साल का कोर्स
साल 2014 में 1 साल का B.Ed का कोर्स बंद कर दिया गया था और 2015 में इस कोर्स के आखिरी मैच में अपनी पढ़ाई पूरी की थी। 2020 के सिफारिश के मुताबिक देश में 4 साल का b. Ed का कोर्स शुरू हुआ।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सिफारिश के अनुसार शिक्षा मंत्रालय के द्वारा चार साल का इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम शुरू किया गया है, जो की 2026 में 285 संस्थानों में पढ़ाया जाएगा। 1 साल का कोई रिपोर्ट शुरू करने का अभी प्रस्ताव नहीं आया है।
