हरियाणा में CET ग्रुप डी के आवेदन का अंतिम मौका , HSSC चैयरमेन ने साँझा की जरूरी जानकारी
Haryana CET Update : हरियाणा में CET ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए कल 3 जुलाई अंतिम तिथि है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी के लिए आयोजित किए जा रहे है ,
11 लाख से अधिक आवेदन
बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित किया जा रहे कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए अब तक 11 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है।
जिसमें 8 लाख से अधिक अभ्यर्थी ने फाइनल सबमिट भी कर दिया है।
HSSC चैयरमेन ने साँझा की जानकारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की HSSC के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि अभ्यर्थी अपने फार्म खुद भरें बाद में अच्छे जांच करके फाइनल सबमिट करें।
कब शरू हुए थे CET के लिए
आवेदन
बता दें की सीट ग्रुप डी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 जून से शुरू हुई थी जो कल यानी 3 जुलाई को खत्म होने वाली है। जल्द से जल्द अभ्यर्थी 3 जुलाई रात 12:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि
वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है।
फार्म में सुधार के लिए मिलेगा 3 दिन का समय
अधिक जानकारी के लिए बता दे की फॉर्म में किसी प्रकार की गलती हो जाती है तो सुधार के लिए तीन दिन का समय मिलेगा ,
जो की 7 जुलाई से 9 जुलाई तक रहेगा।
नोट-इस अवधि के दौरान आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही केवल CET ग्रुप डी का एग्जाम दे पाएंगे
