Haryanaline_Logo

Sirsa News: सिरसा जिले में 30 नवंबर को होगी एनएमएमएस परीक्षा, जिले में बनाए 14 सेंटर, 4186 विद्यार्थी देंगे एग्जाम

सिरसा जिले में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) की परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने 14 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिन पर 4186 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थी बैठेंगे।
 
SIRSA NEWS
Whatsapp-Group

Sirsa News: सिरसा जिले में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) की परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने 14 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिन पर 4186 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थी बैठेंगे। 30 को विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा को पास करने वाले विद्यार्थियों को चार सालों तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे।

हर महीने 1 हजार रुपए विद्यार्थियों के बैंक खाते में आएंगे। इससे विद्यार्थी नोट बुक, पैन, स्कूल बैग, जूते व अन्य चीजें खरीद पाएगा। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। मेला ग्राउंड स्थित जीजीएसएसएस स्कूल में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जबकि परीक्षा के ओवरऑल इंचार्ज बीईओ सिरसा रहेंगे। इसके अलावा शिक्षा विभाग द्वारा उड़नदस्ता बनाया जाएगा। जो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले भाग में विद्यार्थी की मानसिक योग्यता को जांचा जाएगा। इसमें 90 प्रश्न होंगे और सभी 1-1 नंबर के होंगे। दूसरे चरण में जरनल परीक्षा होगी। इसमें भी 90 प्रश्न 1-1 नंबर के होंगे। इसमें सामाजिक विज्ञान, गणित व विज्ञान के प्रश्न होंगे। परीक्षा 30 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।

जानें... कहां-कहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

राजकीय गर्ल्स सीसे स्कूल मेला ग्राउंड-312

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरपुर-312

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कीर्तिनगर-312

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर बेगू-312

राजकीय हाई स्कूल महावीर दल-312

आरकेपी सीसे स्कूल नेहरू पार्क-312

आरएसडी स्कूल सीसे सकूल-312

सेठ सागरमल सुरेना जैन गर्ल्स सीसे स्कूल-312

मिनर्वा हाई स्कूल सूरतगढ़िया चौक-312

पार्वती देवी सीसे स्कूल कीर्तिनगर-312

जयभारत हाई स्कूल-312

सेंट्रल सीसे स्कूल डीसी कॉलोनी-312

डीवी विद्या निकेतन हाई स्कूल-284

न्यू सतलुज सीसे स्कूल न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी-158

चार सालों तक दी जाएगी छात्रवृत्ति

प्रियदर्शन, नोडल अधिकारी एनएमएमएस सिरसा ने बताया कि शहर में एनएमएमएस की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 30 को एनएमएमएस की परीक्षा होगी। शहर में 14 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें 4 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को चार सालों तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।