3053 पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द : प्रदेश सरकार की अनुमति से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-सी (तृतीय श्रेणी) के 3053 पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है।
भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार से आधिकारिक पत्र मिलने के बाद एचएसएससी देगा नए दिशा-निर्देश
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार की अनुमति से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-सी (तृतीय श्रेणी) के 3053 पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है।
ग्रुप-सी (तृतीय श्रेणी) के 3053 पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। इससे पहले 5600 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया को वापस लिया जा चुका है। इसके अलावा आयोग के चेयरमैन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है कि सीईटी-2025 के लिए आवेदन करने वाले तैयारी कर लें, कभी भी परीक्षा की तिथि घोषित हो सकती है।
असिस्टेंट ड्राफ्टमैन सिविल के 156 पद, स्टेनो टाइपिस्ट के 246 पद, स्टेनोग्राफर के 517 पद, स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी व डी) के 1075 पद की भर्तियां वापसी ली जाएंगी। इनके अलावा माउंटेड आर्म्ड पुलिस सिपाही के लिए 66, फाॅरेस्टर के 65, ड्राफ्टमैन सिविल के 367, नेटवर्क असिस्टेंट के 16, ऑटो डीजल मैकेनिकल के 319 पद इसमें शामिल हैं। फिटर-प्रेस मैकेनिक के 180, ड्राफ्टमैन मैकेनिकल 4, ड्राफ्टमैन इलेक्ट्रिकल 8, असिस्टेंट आर्कियोलाॅजिस्ट के 10 और मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 24 पद भी आयोग वापस लेगा।
आयोग ने अभी अधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया है कि इन भर्ती प्रक्रिया में शामिल रहे अभ्यर्थियों को आगे क्या करना होगा। इतना जरूर कहा है कि जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का काम भर्ती प्रक्रिया पर काम करना है। भर्ती वापस लेने का फैसला सरकार के स्तर का है। आधिकारिक जानकारी आने पर ही सब कुछ स्पष्ट होगा। सरकार से अधिकारिक पत्र आने के बाद ही हम नए दिशा-निर्देशों के साथ बताएंगे कि अगली प्रक्रिया कैसे पूरी होगी।