RRB Group D Result: कब जारी होगा रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट? सामने आई बड़ी अपडेट, देखें
RRB Group D Result: रेलवे भर्ती बोर्ड के आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने वाला है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच परीक्षा आयोजित हुई थी। जल्द रिजल्ट जारी होने की संभावना है। rrbcdg.gov.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसी वेबसाइट पर आप सभी जोन का रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। पीडीएफ फाइल में शॉर्ट लिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए जाएंगे और जो कैंडीडेट्स रिटर्न परीक्षा में पास होंगे उन्हें अगले राउंड के क्वालीफाई परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
अभी परीक्षा परिणाम को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स कि की माने तो मई के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा में 1.80 लाख के करीब कैंडिडेट शामिल हुए थे। अब छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे।
दोनों परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीद है कि जल्दी इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाए
