Movie prime

Haryana School Holiday: हरियाणा के 13 जिलों में आज से स्कूल बंद, इस तारीख तक रहेगी 12वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी 

हरियाणा प्रदेश के इन जिलों के स्कूलों में रहेगी आज से छुट्टियां
 
HARYANA SCHOOL HOLIDAY
 दिल्ली NCR में आने वाले हरियाणा के 14 जिलों में ग्रैप-4 हुआ लागू

Haryana School Holiday: हरियाणा प्रदेश में सरकार ने 13 जिलों में आज से स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यह फैसला लिया है। हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों वायु प्रदूषण का स्तर 500 के पास पहुंच चुका है। वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब प्रदेश के 13 जिलों में 12वीं क्लास तक के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। हरियाणा प्रदेश में इन दिनों  प्रदूषण का प्रकोप जारी है। प्रदेश में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। दिन प्रतिदिन बढ़ते कोहरे और प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने प्रदेश के 13 जिलों में 12वीं और एक जिले में 5वीं तक के बच्चों की आज से छुट्टियां कर दी हैं। 


हरियाणा प्रदेश के इन जिलों के स्कूलों में रहेगी आज से छुट्टियां 

हरियाणा प्रदेश में आज से 13 जिलों में 12वीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह सभी जिले दिल्ली एनसीआर के अंदर आते हैं। दिल्ली एनसीआर के अंदर आने वाले हरियाणा के 14 जिलों में से 13 जिलो में आज से स्कूल बंद रहेंगे। प्रदेश के जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, सोनीपत, नूंह, रोहतक, भिवानी, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 12वीं तक बच्चों की छुट्टी की गई है। दिल्ली एनसीआर के अंदर हरियाणा प्रदेश के 14 जिले आते हैं जिनमें से 13 जिलों में 12वीं कक्षा तक छुट्टी की गई है वहीं एक जिले करनाल में पांचवी कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी की गई है। करनाल जिले में पांचवी कक्षा से ऊपर की क्लास वाले बच्चे स्कूल में जा सकेंगे।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

देश की राजधानी दिल्ली के नजदीक लगने वाले हरियाणा प्रदेश के बड़े शहर गुरुग्राम और फरीदाबाद में अब 50% कर्मचारी घर बैठकर वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में आने वाले प्रदेश के 14 जिलों में सरकार ने ऑनलाइन कक्षा लगाने हेतु आदेश जारी किए हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद में इन दोनों वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। वायु प्रदूषण के स्तर के बढ़ने के कारण हवा इतनी जहरीली हो गई है कि लोगों का सांस लेना भी दुबर हो गया है। लोगों में सर्दी खांसी के साथ सांस की बीमारियां भी घर करने लगी हैं। इसलिए इन दो जिलों में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने हेतु निजी कंपनियों के 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के आदेश जारी किए गए हैं।

 दिल्ली NCR में आने वाले हरियाणा के 14 जिलों में ग्रैप-4 हुआ लागू

 हरियाणा प्रदेश  में आज बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप-4 नियम लागू कर दिया गया है। दिल्ली-NCR में आने वाले हरियाणा प्रदेश के 14 शहरों में भी ग्रैप-4 (GRAP-4) लागू कर दिया गया है। आपको बता दे की हरियाणा प्रदेश के अंदर वायु प्रदूषण इस समय दिन प्रतिदिन जानलेवा बनता जा रहा है। जींद जिले में पिछले कई दिनों से वायु प्रदूषण का स्तर 400 के आसपास चल रहा है। वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण लोगों को अनेक बीमारियां होने का भी खतरा मंडराने लगा है। बढ़ते वायु प्रदूषण (Jind pollution update) को कम करने हेतु जींद में अब प्रशासन द्वारा ग्रैप-4 का नियम लागू कर दिया गया है।

हरियाणा प्रदेश के इन शहरों में लागू हुआ ग्रैप-4 नियम

हरियाणा प्रदेश के सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, जींद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह रोहतक,  पानीपत, पलवल, भिवानी सहित चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और करनाल में भी दिल्ली के साथ ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लागू कर दिया गया है। यह सभी जिले दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR AQI) के तहत आते हैं। इन जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार दिन प्रतिदिन वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण दिल्ली की हवा भी जहरीली हो रही है। ग्रैप (GRAP) का चौथा चरण लागू होने के बाद दिल्ली एनसीआर अंदर आने वाले इन 14 जिलों में अब नियमों में बदलाव किया जाएगा।

ग्रैप-4 लागू होने पर दफ्तर में अब 50% स्टाफ ही करेगा काम 

हरियाणा प्रदेश के जींद सहित 14 जिलों में ग्रैप-4  (GRAP 4 IN HARYANA) लागू होने के बाद अब सरकारी और प्राइवेट दफ्तर में 50% स्टाफ को ही आने की अनुमति दी गई है। यानी जब तक ग्रैप-4 लागू रहेगा तब तक 50% स्टाफ ही काम कर सकेगा। इसके अलावा जींद में अब कंस्ट्रक्शन के सभी कामों पर रोक दी गई है। वही जींद प्रशासन को खेतों में धान के अवशेष जलाते हुए पाई जाने पर किसानों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। आपको बता दें कि जींद शहर की दिवाली के बाद तीन प्रतिदिन वायु प्रदूषण के स्तर के बढ़ने के कारण हवा जहरीली होती जा रही है। वायु प्रदूषण(HARYANA AQI) के स्तर को कम करने हेतु प्रशासन अब कड़े कदम उठाने लगा है।

इन सेवाओं पर पड़ेगा ग्रैप-4 लागू होने का असर

 ग्रैप-4 लागू होने के बाद कई कामों पर इसका असर  दिखाई देगा। ग्रैप-4 लागू होने के बाद अब इन जिलों में कंस्ट्रक्शन के कामों पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा 
 ट्रांसपोर्ट, इंडस्ट्रीज और परिवहन सेवाओं पर भी इसका असर पड़ेगा। ग्रैप-4 लागू होने के बाद दिल्ली एनसीआर में विकास कार्य प्रभावित होंगे, क्योंकि जब तक प्रदूषण का स्तर कम नहीं होगा तब तक निर्माणकार्य व अन्य गतिविधियों की प्रशासन से इजाजत नहीं मिलेगी। इसके अलावा देश की राजधानी में डीजल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के कारण हरियाणा से दिल्ली आने-जाने वाले माल और फल-सब्जी पर भी इसका असर पड़ेगा।