Haryanaline_Logo

UP School Holiday: यूपी के इस जिले में आज और 24 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद, आदेश हुए जारी 

उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली जिले में 17 अगस्त और 24 अगस्त को सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा सावन के महीने में कावड़ियों की भीड़ को देखते हुए छुट्टी की घोषणा के अलावा जिले के स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के बच्चों के समय में भी बदलाव किया गया है।
 
Whatsapp-Group

School Holiday: उत्तर प्रदेश राज्य के बच्चों की स्कूलों में छुट्टी को लेकर खास खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यूपी के बरेली जिले में स्थानीय प्रशासन में दो दिनों की छुट्टी की घोषणा की है। बरेली जिले में स्थानीय प्रशासन ने सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। सावन के महीने में कांवड़ियों की भीड़ और ट्रैफिक जाम के कारण बरेली के सभी सार्वजनिअ और  निजी स्कूलों में प्रशासन ने तीसरे और चौथे सोमवार छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश जारी करने के बाद जिले के सभी स्कूलों में 17 अगस्त और 24 अगस्त को छुट्टी कर दी गई है। 

1 से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों के समय में हुआ बदलाव 

उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली जिले में 17 अगस्त और 24 अगस्त को सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा सावन के महीने में कावड़ियों की भीड़ को देखते हुए छुट्टी की घोषणा के अलावा जिले के स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के बच्चों के समय में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा जिला अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा जिले के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों को निर्देशों की पालना करने की बात कही गई है। वहीं निर्देश का पल नहीं करने वाले स्कूल पर कड़ी कार्रवाई करने की आदेश भी जारी किए गए हैं।