Haryanaline_Logo

चंडीगढ़ और मोहाली में आज स्कूल रहे बंद, जानिए क्या है वजह ? 

कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से कल पंजाब बंद करने के ऐलान के बाद प्राइवेट स्कूल संगठन ने प्रदेश के चंडीगढ़ और मोहाली शहर में स्कूलों में छुट्टी करने की घोषणा की थी। इसके बाद स्कूलों ने पंजाब बंद के दौरान स्कूलों में बच्चों को लेकर आने-जाने वाली बसों को किसी प्रकार का व्यवधान न हो और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कल चंडीगढ़ और मोहाली शहर के कई प्राइवेट स्कूल संचालकों ने छुट्टी की सूचना जारी कर दी थी।
 
SCHOOL CLOSED UPDATE
Whatsapp-Group

Haryana Line, School Closed Chandigarh: पंजाब प्रदेश में आज कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से सिखों की रिहाई के लिए संपूर्ण राज्य में प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से कल पंजाब बंद करने के ऐलान के बाद प्राइवेट स्कूल संगठन ने प्रदेश के चंडीगढ़ और मोहाली शहर में स्कूलों में छुट्टी करने की घोषणा की थी। इसके बाद स्कूलों ने पंजाब बंद के दौरान स्कूलों में बच्चों को लेकर आने-जाने वाली बसों को किसी प्रकार का व्यवधान न हो और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कल चंडीगढ़ और मोहाली शहर के कई प्राइवेट स्कूल संचालकों ने छुट्टी की सूचना जारी कर दी थी। पंजाब बंद के चलते आज मोहाली के शिवालिक पब्लिक स्कूल फेज-6, ज्ञान ज्योति स्कूल, मानव मंगल स्कूल सहित कई अन्य स्कूल बंद रहे।

चंडीगढ़ में भी कई स्कूल रहे आज बंद

पंजाब प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में भी पंजाब बंद के दौरान मिला-जुला असर देखने को मिला। चंडीगढ़ में आज कुछ प्राइवेट स्कूलों में को बंद रखने का फैसला लिया गया है। पंजाब बंद के दौरान चंडीगढ़ शहर में  दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, बाजार, और निजी कार्यालय भी बंद नजर आ रहे हैं। कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा प्रदेश की सभी धार्मिक और बिजनेस व सामाजिक संगठनों से पंजाब बंद का समर्थन करने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार खरड़-चंडीगढ़ हाईवे को कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य द्वारा बंद किए जाने के बाद यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में भी सड़क यातायात प्रभावित होने की खबर सामने आई है। इसके अलावा चंडीगढ़ में बीजेपी के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भी मिली है।