School Holiday Extend: हरियाणा में 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल या बढ़ेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, देखिए पूरी रिपोर्ट
Summer Vacation Haryana: हरियाणा प्रदेश में जून के महीने में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच अब स्कूली बच्चों का ग्रीष्मकालीन अवकाश भी समाप्त होने पर पहुंच गया है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान (Haryana Weather) 45 डिग्री के करीब पहुंच गया। जिस कारण से बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परिजनों द्वारा गर्मियों की छुट्टियां को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही है। हरियाणा के साथ-साथ उत्तरी भारत के कई राज्यों में स्कूली बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश (School Holiday) को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही है।
लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए विभिन्न जिलों में उपाय ले सकते हैं छुट्टियां (School Holiday Extend) बढ़ाने का फैसला
हरियाणा प्रदेश में शिक्षा विभाग की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation Haryana) को आगे बढ़ाने के लिए अभी तक किसी प्रकार के आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुए हैं। हालांकि प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिलों में जिला उपयुक्त द्वारा स्कूलों की छुट्टियों (School Holiday) को आगे बढ़ने का फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer School Holiday) की घोषणा की गई थी और 1 जुलाई से सभी स्कूलों को निर्धारित समय पर खोलने हेतु आदेश जारी किए गए थे।

प्रदेश में एक सप्ताह तक बढ़ाया जा सकता है ग्रीष्मकालीन अवकाश
हरियाणा शिक्षा बोर्ड (HBSE) के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में बच्चों के परिजनों की मांग और बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार द्वारा द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में एक सप्ताह की बढ़ोतरी की जा सकती है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार जानकारी सामने आई प्रदेश के सभी जिलों की बजाय अधिक गर्मी पड़ने वाले कुछ जिलों में जिला उपायुक्त द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation Extend) को बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि कुछ दिनों में इसको द्वारा भी लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए गर्मियों की छुट्टियों को एक सप्ताह बढ़ाने की मांग भी की जा रही है। हालांकि अभी तक सरकार और शिक्षा बोर्ड की ओर से गर्मियों की छुट्टियों को लेकर प्रकार का आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। (Summer Vacation Haryana)
