10वीं से 12वीं तक के छात्रों की बल्ले बल्ले, फ्री सिम के साथ मिलेंगें फ्री टैबलेट
चंडीगढ़। HARYANA LINE : हरियाणा में 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की इन बच्चों को पांच लाख टैबलेट दिए जाएंगे। टेबलेट के साथ इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पांच लाख डाटा सिम खरीदने को भी मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में इन में खरीद प्रस्तावों की स्वीकृति दी गई। समिति ने कुल 90 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न खरीद और सेवा को मजूरी दी है।
इन कार्यों को भी मजूरी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की 59 नई एंबुलेंस, चीनी मिल हो 11.90 करोड़ : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत दक्षिण के लिए 33 और उत्तर क्षेत्र के लिए 26, कुल 59 एंबुलेंस मंजूर की गई हैं।
वहीं, असंध चीनी मिल को वार्षिक मरम्मत, रखरखाव और आवश्यक सामान समेत एक वर्ष तक संचालन के लिए 11.90 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की बैठक में शिक्षा मंत्री महोपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, आरती सिंह राव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
