Movie prime

Haryana Public Holiday: हरियाणा में सभी स्कूलों और दफ्तरों में 21 दिसंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर सरकार ने जारी किया नोटिस, देखें हरियाणा सरकार का लेटर

। प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर 21 दिसंबर को स्कूलों और कॉलेज के साथ-साथ सरकारी बैंकों और दफ्तरों व निजी स्कूलों में भी एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सरकार ने इसके अलावा प्रदेश में 3 दिन (20 से 22 दिसंबर) तक राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया है। इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ रहेगा। ज्ञात हो कि हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का आज सुबह गुरुग्राम स्थित निवास स्थल पर निधन हो गया था। जिस कारण से 21 दिसंबर को संपूर्ण प्रदेश में सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 
 
हरियाणा में सभी स्कूलों और दफ्तरों में 21 दिसंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Haryana Public Holiday: हरियाणा प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर सरकार ने सभी स्कूलों और सरकारी व निजी दफ्तरों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर 21 दिसंबर को स्कूलों और कॉलेज के साथ-साथ सरकारी बैंकों और दफ्तरों व निजी स्कूलों में भी एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सरकार ने इसके अलावा प्रदेश में 3 दिन (20 से 22 दिसंबर) तक राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया है। इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ रहेगा। ज्ञात हो कि हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का आज सुबह गुरुग्राम स्थित निवास स्थल पर निधन हो गया था। जिस कारण से 21 दिसंबर को संपूर्ण प्रदेश में सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 

HARYANA PUBLIC HOLIDAY LATTER

पांच बार के मुख्यमंत्री रह चुके ओमप्रकाश चौटाला के निधन से हरियाणा की राजनीति को लगा बड़ा झटका

हरियाणा प्रदेश की राजनीतिक को आज बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का निधन होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी अंतिम सांस गुरुग्राम में ली। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के निधन की खबर सुनकर हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ संपूर्ण देश में एक दुख की लहर दौड़ पड़ी है। हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के निधन की खबर ने संपूर्ण प्रदेश के साथ-साथ देश के लोगों को भी शोक में डाल दिया है। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा प्रदेश के 5 बार मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान किसानों की आवाज को मुख्य रूप से उठाया था।

गुरुग्राम स्थित निवास स्थल पर आज सुबह दुनिया को कहा था अलविदा

हरियाणा प्रदेश की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ देश के राजनीति में भी अच्छी पकड़ रखते थे। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के दो बेटे चौधरी अभय सिंह चौटाला और चौधरी अजय सिंह चौटाला राजनीति में पूर्ण रूप से सक्रिय हैं। चौधरी अभय सिंह चौटाला जहां इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की कमान संभाल रहे हैं वहीं चौधरी अजय सिंह चौटाला जननायक जनता पार्टी के कमान संभाल रहे हैं। इसके अलावा स्वर्गीय चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के पौत्र दुष्यंत चौटाला हरियाणा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के दो विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य चौटाला विधानसभा में जीत कर पहुंचे हैं।

News Hub