Haryanaline_Logo

UPSC Success Story: चपरासी की बेटी बनी अफसर, UPSC में मिला 113 वां रैंक, रिजल्ट देख रोने लगे दादा 

 
UPSC STORY
Whatsapp-Group
UPSC Success Story: यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल बड़े पैमाने पर बच्चे इस कठिन परीक्षा को देते हैं लेकिन इस परीक्षा को पास करना बेहद मुश्किल होता है।
 बुलंदशहर की बेटी ने इस कठिन परीक्षा को दूसरे ही अटेम्प्ट में पास कर दिखाया है। बुलंदशहर की रहने वाली शिखा को यूपीएससी परीक्षा में 113 रैंक मिला है।
 साधारण परिवार से आती है शिखा 
 शिखा बेहद ही साधारण परिवार से आती है। शिखा का रिजल्ट देखते ही उनके परिवार वाली खुशी से झूम उठे।
 चपरासी है पिता
 शिखा के पिता बुलंदशहर के एक इंटर कॉलेज में चपरासी हैं ऐसे में उनके लिए यूपीएससी जैसा परीक्षा पास करना बेहद मुश्किल था लेकिन सीमित संसाधनों के बाद भी परिवार ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी। ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उन्होंने बुलंदशहर से ही किया है।
 ग्रेजुएशन के बाद वह दिल्ली रहकर तैयारी करने लगी लेकिन पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली। दूसरे प्रयास में शिखा को 113 वीं रैंक हासिल हुई।
 रिजल्ट देखकर खूब रोए दादा 
 शिखा के दादा को जब पता चला कि उनकी पोती ने यूपीएससी परीक्षा पास किया है तो उनके दादा खूब रोए। शिखा सिंह के भाई ने बताया कि उनकी बहन ने इस परीक्षा को पास कर परिवार का नाम रोशन किया है।