Dharmendra: धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के लिए इस डायरेक्टर को जड़ दिया था थप्पड़, सेट पर मच गई थी अफरा-तफरी, फिल्म का गाना 44 वर्षों से बना हुआ है हिट
Dharmendra and Hema Malini old Memory: बॉलीवुड के हीमैन जितने सीधे-साधे थे, उतना ही खतरनाक उनका क्रोध था। जब धर्मेंद्र क्रोधित होते थे तो बड़े-बड़े डायरेक्टर भी कांपने लग जाते थे। आज हम आपको 80 के दशक का एक ऐसा वाक्या बताने जा रहे हैं, जब धर्मेंद्र ने फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर पहुंचकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर को सबके सामने थप्पड़ जड़ किया था। हम जिस डायरेक्टर की बात कर रहे हैं उनका नाम सुभाष घई है। सुभाष घई (Subhash Ghai) बॉलीवुड की सबसे मशहूर फिल्मी डायरेक्टरों में से है। धर्मेंद्र ने 80 के दशक में फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई को हेमा मालिनी के लिए सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था। इस मामले की जानकारी स्वयं हेमा मालिनी (Hema Malini) ने एक टीवी शो दौरान दी थी।
“क्रोधी" फिल्म के सेट पर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने जड़ा था सुभाष घई को थप्पड़
80 के दशक में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के प्यार (Dharmendra Memory) के किस्से खूब सुनाई देते थे। उस दौरान 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'क्रोधी' की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र ने सुभाष घई से नाराज होकर सेट पर ही सबके सामने उनको थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल “क्रोधी" फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई हेमा मालिनी को एक सीन में स्विमसूट पहनाना चाहते थे। लेकिन ड्रीम गर्ल (Dream Girl) ने स्विम सूट पहनने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद सुभाष घई ने बार-बार हेमा से रिक्वेस्ट कर उन्हें स्विमसूट पहनने के लिए राजी कर लिया था। यह बात धर्मेंद्र को पता चलते ही वह फिल्म की शूटिंग (Krodhi Movie) के बीच में ही पहुंच गए और सुभाष घई को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। धर्मेंद्र का यह रूप देखकर सेट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सेट पर मौजूद सभी लोगों ने मिलकर बड़ी मस्क्कत से धर्मेंद्र का गुस्सा शांत कराया।
“क्रोधी" फिल्म का ‘फूलवती का गजरा' गाना (Old Hindi Song) आज भी बड़े चाव से सुनते हैं लोग
1981 में रिलीज हुई धर्मेंद्र, शशि कपूर और हेमा मालिनी की फिल्म “क्रोधी" के सदाबहार गाने (Evergreen Old Hindi Song) ‘फूलवती का गजरा' को लोग आज भी बड़े चाव से सुनते हैं। 44 वर्षों का समय बीत जाने के बाद भी हेमा मालिनी पर फिल्माए गए इस सदाबहार गाने (Hema Malini old song) का क्रेज कम नहीं हुआ है। ‘फूलवती का गजरा' गाने को बॉलीवुड की लीजेंड सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle song) ने अपनी सुरीली आवाज में स्वरबद्ध किया था। इस गाने को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी (Lakshmikant Pyarelal) ने मधुर संगीत से सजाया था। यह गाना जितना 80 के दशक (80s Superhit Hindi Song) में पसंद किया जाता था उतना ही पसंद आज के दौर में भी किया जा रहा है।
