Dhurandhar box office collection: पुष्पा 2 को पछाड़ धुरंधर मूवी ने रचा इतिहास, देखिए 34वें दिन कितना पहुंच गया है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Dhurandhar box office collection Update: रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी धुरंधर फिल्म का तूफान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से आए दिन एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। कमाई के मामले में धुरंधर फिल्म ने पुष्पा 2 को पछाड़ते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इस फिल्म को रिलीज हुई एक महीने से अधिक का समय बीत गया है लेकिन आज भी लोग फिल्म में विलेन का रोल अदा करने वाले अक्षय खन्ना की तारीफों के पुल बांधने से थक नहीं रहे हैं। यह फिल्म हिंदी सिनेमा जगत में सबसे अधिक कमाई करने के मामले में आमिर खान की दंगल को छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी तरफ धुरंधर मूवी ने जवान, पुष्पा 2 और पठान को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है।
831 करोड़ रुपए के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ धुरंधर ने पुष्पा 2 (Pushpa 2) को छोड़ा पीछे
हिंदी सिनेमा जगत की कमाई के मामले में सबसे बड़ी फिल्मों में से एकधुरंधर मूवी अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह और संजय दत्त के दमदार अभिनय की बदौलत पिछले 34 दिनों से लगातार धमाल मचा रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार धुरंधर फिल्म भारत में सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड बनाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार धुरंधर मूवी का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 831 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गया है। 6 जनवरी को धुरंधर ने भारत में 5.70 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (Pushpa 2) को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा शाहरुख खान की पठान और जवान फिल्म को कमाई के मामले में धुरंधर (Dhurandhar box office collection) पहले ही पीछे छोड़ चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार पुष्पा-2 ने हिंदी भाषा में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 821 करोड़ रुपए का और दुरंधर ने 34 दिनों में 831 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि 34वें दिन धुरंधर फिल्म की कमाई में कुछ कमी देखने को मिली। सैकनिल्क के अनुसार यह फिल्म 34वें दिन 4.25 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 840 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन पर पहुंच गई है।
