New Imt Haryana: हरियाणा के इस जिले में जमकर बरसेगा किसानों पर पैसा, नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने हेतु 1.55 करोड़ रुपए प्रति एकड़ मिलेगा मुआवजा
New IMT Update Haryana: हरियाणा प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार ने राज्य में 6 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने हेतु प्रक्रिया तेज कर दी है। बता दें कि सरकार द्वारा प्रदेश के जींद, अम्बाला, फरीदाबाद और रेवाड़ी सहित विभिन्न जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की परियोजना से युवाओं को रोजगार के अवसर तो मिलेंगे ही मिलेंगे, साथ ही साथ किसानों पर भी जमकर धन वर्षा होगी। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने अंबाला जिले में नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने हेतु जमीनों की कीमत निर्धारित कर दी है। अंबाला जिले में लगभग साढ़े 800 एकड़ में बनने जा रही नई आईएमटी हेतु सरकार किसानों को 1.55 करोड़ रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देगी। सरकार के इस फैसले से अंबाला जिले के किसानों के चेहरों पर खुशी की रौनक दौड़ पड़ी है।
मुख्यमंत्री ने दी नए औद्योगिक क्षेत्र को स्थापित करने हेतु परियोजना को हरी झंडी
हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HSIIDC) द्वारा प्रदेश के अंबाला जिले में नया औद्योगिक क्षेत्र (IMT) विकसित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरी झंडी दे दी गई है। मुख्यमंत्री की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद अब इस परियोजना को धरातल पर उतारने हेतु विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में भी राज्य की सबसे बड़ी औद्योगिक इकाई (New IMT Jind) स्थापित करने हेतू सरकार तैयारी कर रही है। बता दें कि जींद जिले में लगभग 12000 एकड़ में नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि इस औद्योगिक इकाई हेतु किसानों और सरकार के बीच अभी तक जमीन के रेट को लेकर सहमति नहीं बनी है।
अंबाला जिले में यह औद्योगिक इकाई स्थापित होने के बाद प्रदेश के युवाओं को रोजगार की नई अवसर तो मिलेंगे ही मिलेंगे साथ ही साथ लॉजिस्टिक पार्क और रेलवे फ्रेट टर्मिनल बनने से कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। इससे जिले में ट्रांसपोर्ट के खर्चे में कमी आएगी और आयात-निर्यात में भी उद्योगपतियों को सुविधा मिलेगी। बता दें कि नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप, अंबाला प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में 10 नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
