Haryanaline_Logo

हरियाणा में हड़ताल करने वालो पर सख्ती, 10 कर्मचारियों की नौकरी गई और 14 रेगुलर कर्मचारी सस्पेंड

 
Haryana News
Whatsapp-Group

 

Haryana News: हरियाणा में हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के ऊपर अब अग्निशमन विभाग के द्वारा सख़्ती दिखाई गई है। अग्निशमन विभाग के द्वारा हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। महानिदेशालय के द्वारा दमकल विभाग के कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह महासचिव गुलशन भारद्वाज सहित 10 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।

 

 14 कर्मचारियों को किया गया निलंबित

 अग्निशमन विभाग के द्वारा राज्य के 14 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। बाकी कर्मचारियों को कल सुबह 9:00 बजे तक काम पर वापस लौटने का आदेश जारी किया गया है।

 वहीं दूसरी तरफ महासचिव गुलशन भारद्वाज का कहना है कि जब तक हमारी मांग मानी नहीं जाएगी तब तक हम हड़ताल करेंगे। उनका कहना है कि हम डरने वाले नहीं है।

 

पालिका कर्मचारी यूनियन भी नाराज

 हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के द्वारा बताया गया कि राज्य के कई कर्मचारियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है जिसके खिलाफ हम एक्शन लेंगे और जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाती तब तक हम हार नहीं मानेंगे।