Haryanaline_Logo

Power Cut Jind: जींद जिले के नरवाना में 10 घंटे का रहा पावर कट, रहवासी हुए परेशान 

जींद जिले के नरवाना क्षेत्र में आज बिजली विभाग की ओर से 10 घंटे का पावर कट दिया गया। नरवाना के अलावा जुलाना विधानसभा में भी आज 7 फरवरी को 2 घंटे का पावर कट लगाया गया। जिस कारण से दोनों विधानसभा में रहवासी परेशान दिखाई दिए। बिजली विभाग की ओर से आज जिले के अंदर मानव जुलाना में 132 केवी सब-स्टेशनों पर किए गए तकनीकी कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
 
TODAY POWER CUT JIND
Whatsapp-Group

Today Power Cut: जींद जिले के नरवाना क्षेत्र में आज बिजली विभाग की ओर से 10 घंटे का पावर कट दिया गया। नरवाना के अलावा जुलाना विधानसभा में भी आज 7 फरवरी को 2 घंटे का पावर कट लगाया गया। जिस कारण से दोनों विधानसभा में रहवासी परेशान दिखाई दिए। बिजली विभाग की ओर से आज जिले के अंदर मानव जुलाना में 132 केवी सब-स्टेशनों पर किए गए तकनीकी कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। 

132 केवी ओल्ड नरवाना सब-स्टेशन पर रहा 10 घंटे का पावर कट 

नरवाना में बिजली विभाग की ओर से आज 132 केवी ओल्ड नरवाना सब-स्टेशन पर 10 घंटे का पावर कट लगाया गया। इस दौरान इस सब स्टेशन से संबंधित क्षेत्र में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली व्यवस्था बाधित रही। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता मदनलाल सुखीजा ने बताया कि नरवाना के अलवा जुलाना स्थित 132 केवी सब-स्टेशन पर पर ट्रांसफार्मर में ऑयल लीकेज को ठीक करने के लिए दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक शटडाउन लगाया गया।