Haryanaline_Logo

जींद में 35 साल बाद मिले दो बिछड़े भाई, आत्मविभोर हो गया पूरा गांव

2 long-separated brothers reunited after 35 years
 
JIND NEWS
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले से एक दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जींद जिले के मनोहरपुर गांव में 35 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पिछले दो भाइयों के मिलन से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जींद जिले में दो भाइयों का यह मिलन एसआईआर (SIR) के दौरान हुआ। बता दें कि जिले के मनोहरपुर गांव में आज राजकीय सीनियर सेकेंडरी में यह भावुक देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। दो भाइयों का यह पुनर्मिलन एसआईआर के तहत एक सामान्य सत्यापन प्रक्रिया के दौरान हुआ।

35 वर्षों से बिछड़ा भाई गांव के स्कूल में पहुंच एसएलसी लेने

मनोहरपुर की सरकारी स्कूल में पदस्थ अध्यापक ने बताया कि 35 वर्ष पहले पंजाब से गायब हुआ सीता राम अपनी एसएलसी लेने के लिए गांव के सरकारी विद्यालय आया था। जब सीताराम से विद्यालय में मौजूद मौजूद बीएलओ ने उनसे परिवार के बारे में पूछा, तो पूरा मामला सामने आया। BLO ने उनके भाई का नाम सामने सत्यापन के लिए उन्हें फोन कर स्कूल बुलाया। जिसके बाद सीता राम के पहचान करते हुए बताया कि सीताराम पिछले 35 वर्षों से उनके परिवार से भी बिछड़ा हुआ है। मनोहरपुर के राजकीय विद्यालय में दोनों भाई एक दूसरे को गले लगा कर फूट-फूटकर रो पड़े। दोनों भाइयों का 35 वर्ष बाद यह मिलन देखकर विद्यालय परिसर ही नहीं बल्कि पूरे गांव के लोगों में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं ड्यूटी पर तैनात एडिशनल SRO डॉ. रमेश कुमार भी इस यादगार अनुभव को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि BLO की सजगता और एक छोटे से सत्यापन ने 35 वर्षों से बिछड़े दोनों भाइयों को फिर से मिलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि वर्तमान में मनोहरपुर गांव के निवासी सीताराम पंजाब में रहते हैं और वहीं पर सरकारी नौकरी करते हैं। सीताराम के परिवार में उनके अलावा उनके पांच भाई और हैं। इससे पहले वे एक निजी स्कूल में चपरासी के रूप में भी काम कर चुके थे। 35 साल बाद वे स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र लेने आए थे। जीएसएसएस मनोहरपुर में  इस तरह आपकी पहचान उनके भाई बलबीर द्वारा की गई।