दिल्ली से अंबाला तक बिछेगी 2 नई रेल लाइन, 5983 करोड़ होंगे खर्च, इन जिलों को होगा विशेष फायदा
Haryana new railway line: दिल्ली से अंबाला के बीच दो नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। रेल यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के लिए और दबाव कम करने के लिए रेलवे के द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। रेलवे के द्वारा दिल्ली पानीपत अंबाला तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
रेल मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे निर्माण संगठन के द्वारा भारत के राजपत्र में जारी अधिसूचना के अंतर्गत हरियाणा के करनाल अंबाला और पानीपत में जमीन का ब्योरा जारी किया गया है। यहां रेलवे लाइन बिछाई जाएगी और इस प्रोजेक्ट पर लगभग 5983 करोड रुपए खर्च होंगे। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जमीन मालिकों को आपत्ति दर्ज करने का अधिकार भी दिया गया है। 30 दिनों के भीतर आपत्ति जमा करना है।
करनाल से 3.1066 हेक्टेयर जमीन होगा अधिग्रहित
करनाल तहसील से लगभग 3.1066 हेक्टेयर जमीन चिन्हित किया गया है। यहां के भी जमीन मालिकों को आपत्ति दर्ज करने का अधिकार मिला है।
पानीपत के 13 गांव से जमीन अधिग्रहित किया जाएगा। पानीपत के जमीन मालिकों को 30 दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज करनी है। आपको बता दे की चंडीगढ़ मोरिंडा रेलखंड के दोहरी कारण का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा इसके लिए मिट्टी जांच और बोरिंग का काम किया जा रहा है।
