Haryanaline_Logo

बजट में बड़ा ऐलान : हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे 21 नए खेल स्टेडियम, इन शहरों में 150 किमी लंबी सीवरेज लाइन की होगी व्यवस्था

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana Budget: हरियाणा बजट में राज्य के किसान,युवाओं और आम जनता को कई बड़े तोहफे मिले हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने राज्य को बड़ा तोहफा दिया है और राज्य में 21 नए खेल स्टेडियम बनाने का ऐलान भी किया है।

 

राज्य के इन जिलों में बनेंगे नए खेल स्टेडियम 

 

मुख्यमंत्री सैनी ने खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है।हर जिले में एक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।इसके साथ ही जिलों में एक खेलो इंडिया सेंटर भी बनेगा जिस किसी पूर्व चैंपियन खिलाड़ी के द्वारा चलाया जाएगा। बता दे की कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद और पलवल में 21 नए खेल स्टेडियम बनेगें ।

 

शहरों में 150 किमी लंबी सीवरेज लाइन बिछेगी-

 

मुख्यमंत्री सैनी ने बजट में ऐलान किया की महा ग्राम योजना के अंतर्गत 10 गांव में पेयजलापूर्ति 55 से से बढ़कर 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन कर दिया जाएगा। शुद्ध जल बचाने के लिए नई नीति के अंतर्गत 31 दिसंबर 2028 तक 100% रीसाइकिल्ड वेस्ट वाटर का उपयोग गैर उपभोग के प्रयोजनों के लिए होगा।

पीने के पानी को बनाया जाएगा शुद्ध 

पीने के पानी को शुद्ध बनाया जाएगा ताकि लोग बीमारियों के चपेट में नहीं आए। यमुना नदी को भी स्वच्छ बनाने के लिए विशेष मिशन बनाया गया है।