Haryanaline_Logo

हरियाणा से राजस्थान के बीच बिछेगी 215km लंबी रेल लाइन, इस दिन से शुरू होगा काम, देखिए अपडेट 

 
Haryana news
Whatsapp-Group
Haryana news:  हरियाणा से राजस्थान के बीच नई रेल लाइन बिछने वाली है। दोनों राज्यों के बीच रेल नेटवर्क मजबूत करने के लिए रेलवे एक बड़ा प्रोजेक्ट लाया है। रेलवे के द्वारा दोनों राज्यों के बीच 215 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाने का ऐलान किया गया है। इस कार्य पर 2208 करोड रुपए खर्च होंगे। यह रेलवे का एक महत्वकांछी परियोजना है जो दोनों राज्यों के लिए बेहद खास है।
 राजस्थान और हरियाणा के बीच नई रेलवे लाइन बिछने से लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इससे कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास की संभावनाएं भी बढ़ेगी। नई रेलवे लाइन के बनने के बाद हरियाणा से खाटू श्याम और सालासर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहद फायदा होगा।
 दो चरणों में पूरा होगा यह काम 
 ताजा रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के रेवाड़ी से राजस्थान के फुलेरा तक रेल खंड के दोहरीकरण का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में रेवाड़ी से नारनौल तक 51 किलोमीटर लंबा रेल ट्रैक का काम पूरा किया जाएगा जो कि अभी तक 80% हो गया है। रेवाड़ी नारनौल रेल खंड के दोहरी कारण के लिए 625.72 करोड रुपए जारी किए गए हैं।
 दूसरे चरण में 164 किलोमीटर रेलवे लाइन का काम किया जाएगा पूरा
 आपको बता दे दूसरे चरण में नारनौल से फुलेरा तक 164 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। पहले चरण का काम जैसे ही पूरा होता है दूसरे चरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दे की रेवाड़ी फुलेरा रूट 70 किलोमीटर छोटा है ऐसे में दोहरीकरण का काम जैसे ही पूरा होता है वैसे ही सफर की दूरी कम हो जाएगी और लाखों लोगों को फायदा होगा।