हरियाणा में नरेंद्र बिजारणिया सहित 29 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
Haryana Line, IPS Transfer List: हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने गुरुवार देर रात राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने पानीपत, भिवानी, करनाल और पलवल के एसपी सहित 29 आईपीएस अफसरों और एक एचपीएस अफसर के तबादले की लिस्ट जारी की है। बता दें कि प्रदेश में आईपीएस अधिकारी नरेंद्र बिजारणिया सहित 29 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को नायब सरकार द्वारा अब स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के एसपी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। इनकी जगह कर्ण गोपाल करनाल के नए एसपी होंगे। वहीं करनाल के आईजी अशोक कुमार का भी तो तबादला कर दिया गया है।
भिवानी, पलवल और पानीपत के एसपी का भी हुआ ट्रांसफर
हरियाणा सरकार द्वारा देर रात किए गए बड़े प्रशासनिक फिर बदल के तहत भिवानी, पलवल और पानीपत के एसपी के ट्रांसफर की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। नई लिस्ट के अनुसार मनीष हत्याकांड के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए भिवानी के एसपी को सुमित कुमार को स्पेशल टास्क फोर्स (STF HARYANA) में भेजा गया है। वहीं पानीपत के एसपी भूपेंद्र कुमार को एसपी सिक्योरिटी सीआईडी और पलवल के एसपी नीतीश अग्रवाल को डीसीपी क्राइम ब्रांच (गुरुग्राम) की जिम्मेवारी दी गई है। इसके अलावा आईपीएस उपासना को SP/CID + अतिरिक्त प्रभार SP, आईपीएस वरुण सिंगला को SP/CID + अतिरिक्त प्रभार SP ATS, आईपीएस मेधा भूषण को एसपी पलवल, आईपीएस दीपक कुमार जवारिया को SP, लॉ एंड ऑर्डर + S.P. ERSS, पंचकूला, आईपीएस दीप्ति गर्ग को SP, पानीपत, आईपीएस मयंक मिश्रा को SP, भिवानी, आईपीएस हरीश जैन को SP, टेलीकॉम, IT & कम्युनिटी पुलिसिंग, पंचकूला, आईपीएस फैसल खान को DCP, झज्जर की जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई आईपीएस अफसरों की पूरी ट्रांसफर लिस्ट आप इस खबर के नीचे देख सकते हैं। (IPS transfer list Haryana)

