Haryanaline_Logo

हरियाणा में यहां बनेंगे 3 नए बाईपास, DPR बनाने की प्रक्रिया हुई शुरू, इन जिलों को होगा फायदा

 
Haryana Road news
Whatsapp-Group

Haryana Road News: हरियाणा के नूह में गुरुग्राम अलवर राजमार्ग 248A पर ट्रैफिक की समस्या कम करने के लिए  तीन नए बाईपास बनाने की योजना बनाई गई है। इस राजमार्ग पर पड़ने वाले मालब और भादस गांव में मार्ग चौड़ीकरण के लिए दूसरे फेज के लिए लोक निर्माण विभाग के द्वारा डीपीआर बनाई जा रही है।

 

सामने जानकारी के अनुसार इस योजना के अंतर्गत मालब गांव के ऊपर से साइड और भादस में मंडी और आइससिका गांव के ओर से बाईपास बनाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही नूह में भी बाईपास निर्माण की योजना बनाई गई है।

 

 ट्रैफिक की समस्या होगी खत्म

 

बाईपास निर्माण होने के बाद केवल शहरी नहीं बल्कि गांव को भी फायदा मिलेगा। गुरुग्राम अलवर मार्ग पर यातायात काफी सुगम हो जाएगा। नूह से मुंडाका बॉर्डर तक 49 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण योजना बनाया गया है जिसे स्वीकृति भी मिल चुकी है और जल्द इस पर काम शुरू होगा। सरकार ने इसके लिए 550 करोड रुपए स्वीकृत किए हैं।

 

नूह बाईपास बनने से डीएमई और केएमपी मार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर मेडिकल सुविधा तक पहुंचाने के लिए विशेष कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। इसके लिए डीपी और बनाया जा रहा है और डीपीआर तैयार होने के बाद उसे उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा ताकि आगे की प्रक्रिया शुरू हो सके।