Haryanaline_Logo

 हरियाणा के इस जिले में 3 नई चमचमाती सड़कों का होगा निर्माण, अभी से बढ़ने लगे जमीन के रेट,देखें 

 
Haryana Road news
Whatsapp-Group

Haryana New Road News: हरियाणा के पलवल जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। पलवल में तीन नई सड़कों को नए सिरे से बनाया जाएगा। इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने से कई गांव का सफर आसान हो जाएगा और इस काम पर लगभग 4 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। बरसात के समय लोगों को सफर करने काफी परेशानी होती है। परेशानियों को दूर करने के लिए ही नई सड़क बनाने की तैयारी की गई है।

  5 महीने में बनकर तैयार होगी सड़क 

 इस सड़क को 5 महीने में बना कर तैयार कर लिया जाएगा। सड़क का निर्माण होने में 4 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। पलवल में कई सड़क क्षतिग्रस्त हो चुके हैं इन सड़कों का भी निर्माण कार्य आने वाले समय में नए सिरे से किया जाएगा।

दीघोट से रुंधी जाने वाली सड़क का करीब एक किलोमीटर हिस्सा नए सिरे से बनाया जाएगा। मौजूदा समय में इस सड़क की हालत खराब हो चुकी है जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण होने से आसपास के जमीन के रेट में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

 असौटा-सेलोटी मार्ग का तीन किमी हिस्सा बनेगा

असौटा से सेलोटी सड़क का 3 किलोमीटर हिस्सा भी नए तरीके से बनाया जाएगा जिससे आसपास के गांव के लोगों को सफर करने में काफी आसानी होगी। सड़क के निर्माण में भी करोड़ों रुपए खर्च होंगे।

नागल ब्राह्मण मार्ग नया बनेगा


नागल ब्राह्मण से लाडियाका मार्ग 2. 15 किलोमीटर हिस्सा नए तरीके से तैयार होगा। इसकी बनकर तैयार होने से लोगों की परेशानियां दूर हो जाएगी और लोगों को सफर करने में आसानी होगी। सामने आई जानकारी के अनुसार 10 दिन बाद काम शुरू होगा और 5 महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा।