हरियाणा के इन शहरों में 5 नए बाईपास का होगा निर्माण, यहां बनेगा नया नेशनल हाईवे, 9700 करोड़ होंगे खर्च
Haryana Road News: हरियाणा में ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए सरकार के द्वारा बड़ा प्लान बनाया गया है। राज्य सरकार के द्वारा एक लाख से अधिक आबादी वाले शहर और कस्बे के बाहर रिंग रोड और नेशनल हाईवे बनाने की मंजूरी दी गई है ताकि ट्रैफिक की समस्या खत्म हो सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा इस बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है।
हिसार, कुरुक्षेत्र, नारनौल, जींद और सोहना-पलवल में बड़े बाईपास प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। आपको बता दे कि इस प्रोजेक्ट पर 9700 करोड रुपए खर्च होने वाले हैं।
मुख्यमंत्री सैनी ने बनाया प्लान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा शहरी इलाकों के भीड़ को कम करने के लिए मास्टर प्लान बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बाहरी रिंग रोड और नेशनल हाईवे बनाने की नीति बनाई जाएगी ताकि शहर और कस्बे की भीड़ को कम किया जा सके।
राज्य में इन 5 बायपास को मिली मंजूरी
CM ने हिसार बाईपास, कुरुक्षेत्र बाईपास, नारनौल सिटी बाईपास, जींद बाईपास और सोहना-पलवल बाईपास के निर्माण की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही साथ हरियाणा को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए भी विशेष नीति बनाई जाएगी। हरियाणा सरकार के द्वारा ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए यह बड़ा प्लान बनाया गया है।
मुख्यमंत्री सैनी ने जानकारी दिया कि नए हाईवे और बाईपास का निर्माण होने से शहर में ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। लंबे समय से लोग ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे हैं और कई क्षेत्रों में तो ट्रैफिक काफी ज्यादा हो जाता है ऐसे मैं बाईपास और नेशनल हाईवे यहां के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। जल्द उनके निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होगी।
