हरियाणा के इस जिले में 8 सड़के बनेंगी स्मार्ट, तीन पार्कों का होगा निर्माण, करोड़ों रुपए होंगे खर्च
Haryana Road news: हरियाणा के करनाल जिले में करोड़ों रुपए खर्च करके सड़कों को स्मार्ट बनाया जाएगा। यहां कई सड़कों को चकाचक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसके लिए लगभग 103 करोड रुपए खर्च होंगे। करनाल की निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि लगभग 103 करोड़ 9 लख रुपए खर्च करके आठ सड़कों को चकाचक बनाया जाएगा।
गुणवत्ता का रखा जाएगा पूरा ध्यान
सलोनी शर्मा ने बताया कि परियोजना की वर्तमान स्थिति और गुणवत्ता का समय समय पर जानकारी लिया जाएगा और गुणवत्ता का पूरा ख्याल भी रखा जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह आदेश दिया कि काम में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके साथ ही साथ गुणवत्ता को लेकर भी विशेष ध्यान रखा जाए।
यहां पार्कों का भी होगा कायाकल्प
आपको बता दे कि सिर्फ सड़कों का निर्माण नहीं होगा बल्कि यहां तीन पार्कों का भी कायाकल्प किया जाएगा। करनाल सड़क की सभी सड़कों को स्मार्ट बनाया जाएगा ताकि आम जनता की समस्याएं दूर हो सके।
कई सड़के लंबे समय से टूटी पड़ी है उनको भी ठीक किया जाएगा। इसके साथ ही साथ यहां के सभी पार्कों में विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी ताकि लोगों को हर तरह की आधुनिक सुविधाएं पार्कों में मिल सके।
