Movie prime

Haryana News: 9 प्राइवेट स्कूलों ने आरटीई की सीटों की नहीं दी जानकारी, एक लाख तक लगाया जुर्माना

शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत दाखिला और पोर्टल पर 25 प्रतिशत सीटों की जानकारी नहीं देने वाले जिले के 9 प्राइवेट स्कूलों पर शिक्षा निदेशालय ने कार्रवाई की है। इन स्कूलों का एमआईएस पोर्टल भी बंद कर दिया गया है। निदेशालय ने 9 स्कूलों पर 30 हजार से लेकर एक लाख रुपए तक जुर्माना लगाया है।
 
RTE NEWS HARYANA SCHOOL

Haryana News: शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत दाखिला और पोर्टल पर 25 प्रतिशत सीटों की जानकारी नहीं देने वाले जिले के 9 प्राइवेट स्कूलों पर शिक्षा निदेशालय ने कार्रवाई की है। इन स्कूलों का एमआईएस पोर्टल भी बंद कर दिया गया है। निदेशालय ने 9 स्कूलों पर 30 हजार से लेकर एक लाख रुपए तक जुर्माना लगाया है। बता दें कि स्कूल वालों को पहली से तीसरी कक्षा तक की सीटों की जानकारी शेयर करनी थी। इन स्कूलों ने आरटीई के तहत विद्यार्थियों को दाखिला देने में रूचि नहीं दिखाई और पोर्टल पर 25 प्रतिशत सीटों की जानकारी भी नहीं दी। इन स्कूलों की सूची निदेशालय ने समक्ष मौलिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेजी।

निदेशालय ने हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में ऐसे स्कूलों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह लिस्ट में शामिल अपने क्षेत्र के स्कूलों पर जल्द जुर्माने के रूप में करीब 1000 रुपए फीस वाले स्कूलों पर 30 हजार, 3000 रुपए तक फीस वाले स्कूलों पर 70 हजार जुर्माना राशि रखी गई है। जबकि 5 हजार रुपए तक फीस वाले स्कूलों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना या स्पष्टीकरण जमा करवाएं। एक सप्ताह पूर्व स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को आईटीई के तहत सीटों का ब्योरा अपलोड नहीं करने वाले निजी स्कूलों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए थे।

एक लाख रुपए तक जुर्माना रखा गया 

इन स्कूलों पर शिक्षा विभाग द्वारा 30 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक जुर्माना रखा गया है। स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए है कि जुर्माना अदा कर रसीद मुख्यालय भेजें। बता दें कि जिले के 9 स्कूलों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आरटीई के तहत आरक्षित सीटों पर जानकारी विभागीय पोर्टल पर सांझा नहीं की या आधी-अधूरी जानकारी दर्शाई। जो स्कूल जुर्माना अदा नहीं करेंगे उन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं और उनकी मान्यता भी रद्द की जा सकती है।

प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ की कार्रवाई: अमित

अमित मनहर, नोडल अधिकारी आरटीई, सिरसा ने बताया कि जुर्माना आरटीई के तहत पोर्टल पर सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड नहीं करने वाले 9 स्कूलों पर जुर्माना लगाया गया है। शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है।