हरियाणा के इस शहर में 5.75 करोड़ की लागत से 3.20 km लंबी सड़क का होगा निर्माण, ट्रैफिक की समस्या होगी खत्म
Haryana Road News: कुरुक्षेत्र में नई सड़क के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। धर्म नगरी होने के वजह से कुरुक्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं जिसकी वजह से यह ट्रैफिक की समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन अब यह समस्या खत्म होने वाली है। राज्य सरकार के द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है।पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कुरुक्षेत्र में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के समानांतर नई सड़क का निर्माण होगा।
कहां से कहां तक बनेगी सड़क?
इस सड़क को मंजूरी मिल चुकी है। आपको बता दे की यह नई सड़क एलसी-61सी (विश्वविद्यालय गेट नंबर-3 के पास) से एलसी-65सी (पुराने बस स्टैंड के पास) तक बनाई जाएगी।
5.75 करोड रुपए होंगे खर्च
सामने जानकारी के अनुसार 5.75 करोड़ की लागत से इस नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क लगभग 3.20 किलोमीटर लंबी होगी और इसकी चौड़ाई 7 मीटर होगी। इस सड़क को आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा ताकि सफर के दौरान किसी भी तरह की समस्या ना हो।
कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही थी जिसके बाद सरकार ने फैसला लिया कि यहां नई सड़क का निर्माण किया जाएगा ताकि ट्रैफिक का दबाव कम हो सके। यह बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं और कई बार ट्रैफिक की वजह से पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन नई सड़क बनने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।
