हरियाणा में बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, इन जिलों से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 4 युवक गिरफ्तार
Haryana breaking news: हरियाणा में एक बार फिर से बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 7 साल से पाकिस्तान नेटवर्क सक्रिय था। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले चार युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जांच के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस और केंद्रीय खुफिया विभाग की एक टीम पलवल जिले भी पहुंची है। पलवल जिले से दो युवकों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो यह युवक पाकिस्तान की खुफिया नेटवर्क से जुड़े हुए थे और अपने ही देश की जासूसी कर रहे थे।
लंबे समय से हरियाणा में सक्रिय था एक पाकिस्तानी जासूस
पुलिस सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान से जुड़ा एक एजेंट लंबे समय से नूह और पलवल जिले में सक्रिय था। हालांकि फिलहाल वह एजेंट पाकिस्तान भाग चुका है और एजेंट के पाकिस्तान जाने के बाद ही इन चारों युवकों को गिरफ्तार किया गया। दो युवक पलवल जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस के द्वारा सीक्रेट तरीके से इस मामले की जांच की जा रही है।
