हरियाणा में 2.23 लाख करोड़ का बजट पेश, बनेगा नया बिजली वितरण निगम,युवाओं को AI ट्रेनिंग, देखें पूरा बजट
Mar 2, 2026, 13:21 IST
Haryana budget: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा का बजट पेश कर रहे हैं। बजट पेश करने से पहले उन्होंने जो बोले सो निहाल का नारा भी लगाया।
मुख्यमंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि प्रत्येक मां बहन बुजुर्ग साथी भाई और युवाओं को मेरा प्रणाम। मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि मेरे हर बजट प्रस्ताव के पीछे केवल और केवल डबल इंजन की सरकार की उज्जवल भविष्य के प्रति और टूट प्रतिज्ञा है जो कि आप लोगों के भविष्य को बनाने के लिए लाया गया है। इस दौरान हरियाणा को कई बड़े तोहफे मिले हैं।
बजट से जुड़ी मुख्य बातें
- सरकारी भवन स्वत शिक्षण संस्थान और गैर परंपरागत ऊर्जा निर्धारित परिसरों में परिवर्तित की जाएगी।
- यमुना को स्वच्छ रखने के लिए नया मिशन बनाया जाएगा।
- 10 शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 500 करोड रुपए का विशेष फंड रखा गया है।
- नए औद्योगिक निवेश पर सब्सिडी मिलेगी।
- हरियाणा को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा गया ह। इसके लिए हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार किया गया है।
- राज्य के हर जिले में स्वास्थ्य नई क्लिनिक बनेगा।
- ग्राम सभा की बैठक में 6 नए कार्यों पर चर्चा होगी, जिसमें विकास नशा निवारण, पेयजल स्वच्छता ठोस कचरा प्रबंधन और रखरखाव व्यवस्था को शामिल किया गया है।
- राज्य में एक नया बिजली वितरण निगम बनाया जाएगा और किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिया जाएगा।
- राज्य के युवाओं को AI मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित किया जाएगा।
