Haryanaline_Logo

हरियाणा के इस शहर में आधुनिक फ्लाईओवर का होगा निर्माण, ट्रैफिक की समस्या होगी दूर, जाने पूरी खबर

 
Haryana Roadways
Whatsapp-Group

 

Haryana Road news: यातायात को सुविधाजनक बनाने के लिए और ट्रैफिक की समस्याओं को खत्म करने के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा लगातार नई सड़क हाईवे फ्लाईओवर बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि रोहतक के जींद बाईपास को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इस बात की जानकारी लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने दिया है।

 

 रणबीर गंगवा ने जानकारी दिया कि हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम के द्वारा 91.97 करोड रुपए खर्च करके इस फ्लाईओवर को बनाने की स्वीकृति दी गई है। इसके बनने से ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

 

जींद बाईपास चौक से जींद, नर वाना, पानीपत और हिसार की ओर के साथ-साथ रोहतक के दक्षिणी बाइपास और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी यातायात गुजरता है। यहां रोजाना लाखों की संख्या में गाड़ियां गुजरती है जिससे ट्रैफिक की समस्या हो जाती है ऐसे में यहां पर नया फ्लाईओवर बनने से ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

 

 स्थानीय लोग लंबे समय से यहां फ्लावर बनाने की मांग कर रहे थे। भारी ट्रैफिक के वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था हालांकि अब फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। फ्लावर का निर्माण कार्य पूरा होने से आम जनता को काफी सुविधा होगी इसके साथ ही गाड़ी चालकों को भी काफी सुविधा होगी।