खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात, हरियाणा के इस गांव में 9.74 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम
Haryana News: गुरुग्राम मानेसर नगर निगम के द्वारा फाजलवास गांव में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने का ऐलान किया गया। सामने आई जानकारी के अनुसार मानेसर नगर निगम के द्वारा 9.74 करोड़ की लागत से आधुनिक इंदौर और आउटडोर स्टेडियम बनाया जाएगा।
इस स्टेडियम में खिलाड़ियों को हर तरह की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके और वह खेल के क्षेत्र में बेहतर कर सके। स्टेडियम निर्माण को लेकर नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही इसका टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
अभी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए मानेसर से बाहर जाना पड़ता है लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को इस स्टेडियम में ही अभ्यास करने का मौका मिलेगा और प्रशिक्षण मिलेगा जिससे उन्हें नया-नया मौका मिलेगा। इस स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा ताकि खिलाड़ी अपने भविष्य के लिए तैयार हो सके।
विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा भी दिया जाएगा। सामने जानकारी के अनुसार स्टेडियम में बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं को भी आयोजित किया जाएगा जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपना प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जल्दी इसका काम शुरू होने वाला है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
