Haryanaline_Logo

दिल्ली से हरियाणा के बीच नई 2-लेन सड़क का होगा निर्माण, इन जिलों का सफर हो जाएगा बेहद आसान

 
Haryana Road news
Whatsapp-Group
Haryana news:  देश में कई सड़क प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि अगर परिवहन व्यवस्था मजबूत रहेगी तभी विकास होगा ऐसे में अब हरियाणा से दिल्ली के बीच में टूलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क का निर्माण होने से दोनों शहरों के बीच यातायात आसान हो जाएगा।
 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अध्यक्षता में नजफगढ़ ट्रेन के किनारे दोनों ओर सड़क बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस सड़क को बनाने का मुख्य मकसद ट्रैफिक को कम करना है और गाड़ियों के रफ्तार को बढ़ाना है।
 करोड़ों रुपए खर्च करके बनेगी सड़क 
 इस सड़क बनानें में लगभग 453.95 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह सड़क दिल्ली को सीधे गुरुग्राम से जोड़ेगी और शहर के अंदर एक नया रास्ता देगी। इस सड़क के बनने से शहर में प्रदूषण भी कम हो जाएगा।
छावला से बसईदारापुर नाले के दोनों ओर 27.415 किमी सड़क बनाई जाएगी।दोनों तरफ मिलाकर कुल लगभग 55 किमी सड़क बनेगी।पूरी परियोजना में करीब 61 किमी लंबी और 7 मीटर चौड़ी पक्की सड़क तैयार होगी।
 
 इस सड़क के बनने से हरियाणा और राजस्थान दोनों शहरों को काफी फायदा होगा। ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा साथ ही साथ कई इलाकों में जमीन के रेट में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।