Jind News: नरवाना विधानसभा में 9 करोड़ से बनेगी नई माइनर, आधा दर्जन गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ
Narwana News: हरियाणा सरकार द्वारा नरवाना विधानसभा को बड़ी सौगात दी गई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने मंत्री कृष्ण बेदी द्वारा नरवाना विधानसभा में करोड़ों रुपए की लागत से बनने जा रही नई माइनर की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने क्षेत्र के किसानों को चंदाना से बिधराना तक लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से नई माइनर बनाने की घोषणा कर बड़ी सौगात दी है। कृष्ण बेदी ने बताया कि इस परियोजना की विभागीय औपचारिकताएं अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और शीघ्र ही इसका टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
नरवाना विधानसभा के आधा दर्जन गांवों को मिलेगा नई माइनर का लाभ

जींद जिले की नरवाना विधानसभा में बनने जा रही नई माइनर से इस क्षेत्र के कथा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस माइनर से नरवाना विधानसभा के शिमला, पिंजूपुरा व बिधराना सहित नरवलगढ़, बाता, खरक पांडवा सहित करीब आधा दर्जन गांवों के किसानों को पीने के पानी और सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस माइनर के निर्माण हेतु नरवाना विधानसभा की विभिन्न गांवों के लोगों द्वारा पिछले काफी समय से मां की जा रही थी, लोगों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए मंत्री कृष्ण बेदी ने स्वयं विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इस माइनर की घोषणा बेदी ने नरवाना विधानसभा के बिधराना गांव में हुए कार्यक्रम के दौरान मंच से की। नई माइनर बनाने की घोषणा होने के बाद कई गांव के किसानों के चेहरों पर खुशी के बादल छा गए।
