हरियाणा के इस शहर में 3630 करोड़ के लागत से नई सड़क का होगा निर्माण, मात्र 15 मिनट में तय होगा जेवर एयरपोर्ट का सफर
Mar 25, 2026, 17:04 IST
Haryana news: हरियाणा के फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक एक नई सड़क का निर्माण होगा। फरीदाबाद से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जानकारी दिया कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट तक नई सड़क बनाने की मंजूरी दी है और इस सड़क के निर्माण में 3630 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
31km लंबा होगा यह रोड
आपको बता दे की ये रोड लगभग 31.42 किलोमीटर लंबा होगा। यह दिल्ली फरीदाबाद बल्लभगढ़ सोहना रोड से होते हुए सीधे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएगा। इस सड़क के बनने के बाद दक्षिणी दिल्ली फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोगों को जेवर एयरपोर्ट तक जाने में आसानी होगी।
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि इस सड़क का 11 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में बनाया जाएगा । इस परियोजना का काम पूरा होने के बाद मात्र 15 मिनट में फरीदाबाद से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सफर तय हो जाएगा।
इस एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद आसानी से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सफर तय हो जाएगा। यह सड़क लाखों लोगों के लिए फायदे का सौदा साबित होगा इसके साथ ही आसपास जमीन के रेट में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।
