Haryanaline_Logo

 हरियाणा में राशन कार्ड को लेकर नई व्यवस्था लागू, अब राशन कार्ड की गलतियां तुरंत हो गई ठीक,देखें

 
Haryana Ration Card News
Whatsapp-Group

 

Haryana News: हरियाणा में राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा नई व्यवस्था को लागू किया गया है। अगर अब किसी का राशन कार्ड तकनीकी कारणों से प्रभावित हुआ है यह राशन कार्ड में गलत जानकारी है तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

 

अब आसानी से आपका राशन कार्ड से जुड़ी गलतियां ठीक हो जाएगी। इसकी शिकायत का समाधान फूड सप्लाई इंस्पेक्टर मौके पर जाकर ही करेंगे इससे राशन कार्ड धारकों को काफी फायदा होगा।

 

क्यों मिल रही शिकायत? 

 

 राज्य सरकार ने आदेश दिया है कि हरियाणा में चार लाख ऐसे राशन कार्ड धारक है जिनके राशन कार्ड अलग-अलग कारणों से प्रभावित हुआ है। कई लोगों ने शिकायत किया था कि पत्र होने के बाद भी उनको योजना का लाभ नहीं मिल रहा है ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि राशन कार्ड से जुड़ी सभी गलतियां को जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा।

कैसे होगा समाधान? 


 हरियाणा में राशन कार्ड को लेकर नई व्यवस्था लागू किया गया है जिसके अंतर्गत फूड सप्लाई इंस्पेक्टर शिकायत मिलने के बाद उन परिवार या घरों में जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सभी दस्तावेजों की मोबाइल ऐप के माध्यम से जांच की जाएगी और अगर परिवार पत्र पाया जाता है तो उसके राशन कार्ड में सुधार किया जाएगा और राशन दिया जाएगा।