Haryanaline_Logo

Jind News: जींद जिले के नरवाना लघु सचिवालय में पोस्ट ऑफिस की शाखा खुली, 50 रजिस्ट्री हुई

बेदी ने कहा कि नरवाना के अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन की लंबे समय से यह मांग थी कि न्यायालय परिसर एवं लघु सचिवालय के परिसर में पोस्ट ऑफिस शाखा स्थापित की जाए ताकि रोजाना होने वाले पत्राचार, रजिस्ट्री, बीमा एवं बैंकिंग से जुड़ी आवश्यकताओं का नजदीक से निपटारा किया जा सके। उनकी मांग को प्राथमिकता के आधार पर रखते हुए केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से संपर्क किया और विस्तृत पत्राचार कर इस शाखा की स्वीकृति दिलवाने का अनुरोध किया था।
 
JIND NEWS
Whatsapp-Group

Jind News: जींद जिले के नरवाना लघु सचिवालय में पोस्ट ऑफिस की शाखा खुल चुकी है। पहले दिन ही इसमें 50 से ज्यादा रजिस्ट्रियां भी हुईं। इसके खुलने से कोर्ट परिसर व आसपास के लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। शाखा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया।

बेदी ने कहा कि नरवाना के अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन की लंबे समय से यह मांग थी कि न्यायालय परिसर एवं लघु सचिवालय के परिसर में पोस्ट ऑफिस शाखा स्थापित की जाए ताकि रोजाना होने वाले पत्राचार, रजिस्ट्री, बीमा एवं बैंकिंग से जुड़ी आवश्यकताओं का नजदीक से निपटारा किया जा सके। उनकी मांग को प्राथमिकता के आधार पर रखते हुए केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से संपर्क किया और विस्तृत पत्राचार कर इस शाखा की स्वीकृति दिलवाने का अनुरोध किया था। इस पोस्ट आफिस शाखा के शुरू होने से सेशन कोर्ट, एसडीएम कार्यालय, तहसील, लघु सचिवालय के विभिन्न विभागों तथा आमजन को प्रत्यक्ष रूप से लाभमिलेगा। यह सुविधा न्यायालय से जुड़े अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, आम नागरिकों, किसानों और व्यापारियों सभी के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। नरवाना हलका विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। करनाल मंडल के प्रवर अधीक्षक पंकज मीणा ने बताया कि जनता की बढ़ती मांग को देखते हुए भविष्य में इस शाखा में पासपोर्ट संबंधित सुविधाएं शुरू करने की भी योजना है।

इस मौके पर एसडीएम जगदीश चंद्र, निरीक्षक डाकघर मनीष कुमार, पोस्ट मास्टर संजीव कुमार, भतेरी रोहिल्ला, बार एसोसिएशन के प्रधान अरुण नैन, एडवोकेट आदित्य शर्मा के अलावा कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव फ कीर चंद, जसबीर नैन एवं मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा मौजूद रहे।