हरियाणा में ACB का एक्शन, 20 हजार रुपए की रिश्वत के साथ ASI हुआ रंगे हाथ की रफ्तार
Haryana News: हरियाणा प्रदेश में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम में शनिवार की रात प्रदेश के फरीदाबाद जिले के थाने में एएसआई को 20000 रुपए की रिश्वत लेते हुए उनके हाथ की रफ्तार किया है। बता दें कि राजस्थान की एक युवती जो एक युवक के साथ हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद जिले में तिगांव एरिया में लिव-इन में रह रही थी।
राजस्थान की महिला ने आरोप लगाया कि ASI ने जबरन पकड़ कर मुझे मेरे परिवार को सौंप दिया और मेरे साथी को जबरदस्ती रेप केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी एएसआई ने महिला के साथी को रेप केस से निकालने के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की और अंत में एक लाख रुपए में सौदा करने की बात फाइनल हुई।
शनिवार रात 11:00 बजे एडवांस लेते हुए ASI को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने किया गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रेप झूठे केस में फंसाने की ऐवज में रिश्वत के मामले में शनिवार रात करीब 11 ASI को एडवांस के 20 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रिश्वत के मामले में पकड़े गए ASI हिदायत खान की ड्यूटी फतेहाबाद जिले के तिगांव थाने में है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी हिदायत खान को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच प्रक्रिया में जुट गई है।
