Haryanaline_Logo

Haryana News: हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन! बिजली विभाग के लाइनमैन और क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

हरियाणा प्रदेश में रिश्वत के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज रिश्वत के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर की है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के रेवाड़ी जिले में ACB की टीम ने बिजली विभाग में कार्यरत 2 कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
 
ACB Haryana 2 employee arrested red-handed accepting bribe
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में रिश्वत के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज रिश्वत के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर की है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के रेवाड़ी जिले में ACB की टीम ने बिजली विभाग में कार्यरत 2 कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई एसीबी इंस्पेक्टर वेद प्रकाश के नेतृत्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट एमआई काढ़ा की मौजूदगी में की गई। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा आज रेवाड़ी जिले में रिश्वत के मामले में की गई बड़ी कार्रवाई के बाद बिजली महकमें में हड़कंप मच गया। 

20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

रेवाड़ी जिले के करनावास गांव निवासी राजेंद्र द्वारा एसीबी की टीम को बिजली विभाग में कार्यरत लाइनमैन मुकेश और क्लर्क संजय के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद आज दोनों आरोपी कर्मचारियों को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। लाइनमैन मुकेश और क्लर्क संजय करनावास गांव निवासी राजेंद्र से बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। राजेंद्र ने एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को बताया कि विभागीय कर्मचारी उससे बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ने की एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद ऐसी भी की टीम ने प्लेन के तहत राजेंद्र के जरिये आरोपियों को बुलाया और रिश्वत लेते हुए मौके पर रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।