Haryanaline_Logo

ACB का बड़ा एक्शन, 2.93 लाख कर रिश्वत लेते SDO और JE को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 
Haryana ACB Action
Whatsapp-Group

 

ACB Action : हरियाणा के सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो में शिक्षा विभाग के दो बड़े अधिकारियों को 2.93 लख रुपए का रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के द्वारा विभाग के एसडीओ विष्णु दत्त और जूनियर इंजीनियर आशीष को गिरफ्तार किया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारी निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार से कमीशन के तौर पर रिश्वत मांग रहे थे।

 ठेकेदार ने ACB को इसकी शिकायत दी। ठेकेदार ने एंटी करप्शन ब्यूरो को बताया कि एक स्कूल की चार दिवारी का काम मैंने किया है और निर्माण कार्य से संबंधित मामले में उसे अधिकारियों के द्वारा कमीशन मांगा जा रहा है। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस मामले की जांच शुरू कर दी और दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।

 अधिकारियों के द्वारा रिश्वत के पैसे लेने के लिए ठेकेदार को फतेहपुर गांव के NH 334A के पास बुलाया गया था। इस दौरान जब दोनों अधिकारी ठेकेदार से रिश्वत ले रहे थे तभी एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे कि दोनों से पूछताछ किया जा रहा है और यह भी जानकारी जुटा जा रही है कि इसमें विभाग के किसी अन्य कर्मचारी या अधिकारी का हाथ तो नहीं है।