Haryanaline_Logo

Jind News: लंबे समय बाद जींद-सफीदों रोड चौड़ीकरण का कार्य हुआ शुरू, करोड़ों रुपए की राशि होगी खर्च 

जींद शहर को सफीदों के रास्ते पानीपत से जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य काफी लंबे समय बाद अब शुरू हो गया है। जींद और सफीदों के बीच सड़क के चौड़ीकरण हेतु सरकार करोड़ों रुपए की राशि खर्च करेगी। बता दें कि हाल ही में 5 अप्रैल की जींद रैली में सीएम नायब सैनी ने इस सड़क का शिलान्यास किया था। परियोजना के तहत जींद से सफीदों तक लगभग 41 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसकी चौड़ाई 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। इस रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और सरकार द्वारा लगभग 56 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
 
JIND SAFIDON ROAD
Whatsapp-Group

Jind-Safidon Road: जींद शहर को सफीदों के रास्ते पानीपत से जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य काफी लंबे समय बाद अब शुरू हो गया है। जींद और सफीदों के बीच सड़क के चौड़ीकरण हेतु सरकार करोड़ों रुपए की राशि खर्च करेगी। भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के अवसर पर जींद-सफीदों रोड (Jind-Safidon Road) के नवीनीकरण का शुभारंभ रविवार को सफीदों गेट पर हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने यज्ञ में आहुति डालकर किया गया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जींद के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

56 करोड़ 62 लाख की राशि होगी रुपए की राशि होगी सड़क के चौड़ीकरण में खर्च 

बता दें कि हाल ही में 5 अप्रैल की जींद रैली में सीएम नायब सैनी ने इस सड़क का शिलान्यास किया था। परियोजना के तहत जींद से सफीदों तक लगभग 41 किलोमीटर लंबी सड़क (Jind-Safidon Road) का निर्माण किया जाएगा, जिसकी चौड़ाई 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। इस रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और सरकार द्वारा लगभग 56 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। यह सड़क क्षेत्र के विकास को नई गति देगी। डॉ कृष्ण मिड्डा ने कहा कि सड़क निर्माण (Jind-Safidon Road) के दौरान कुछ पेड़ों की कटाई होगी, उसके बदले में दोगुने पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखा जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा दूसरी जगह भूमि की व्यवस्था की जा चुकी है।

जींद शहर में सफीदों गेट से भगवान परशुराम चौक तक बनाई जाएगी सीसी सड़क 

 शहर में सफीदों गेट से भगवान परशुराम चौक तक सीसी सड़क बनाई जाएगी, लाइट की व्यवस्था की जाएगी। जबकि आगे ब्लैक टॉप सड़क का निर्माण होगा। डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि जींद जिला को 9 नेशनल हाईवे से जोड़ा जा चुका है। जहां इतने नेशनल हाइवे होंगे वहां का विकास होना स्वाभाविक है। शहर में देवीलाल चौक से रोहतक रोड बाईपास तक की सड़क को भी फोरलेन किया जाएगा। 

जींद शहर की इन सड़कों को किया जाएगा वॉल टू वॉल विकसित

शहर के अंदर चौधरी देवीलाल चौक से ठंडी हलवाई, एक रुपया चौक और रानी तालाब के आसपास जलभराव की समस्या को देखते हुए इन सड़कों को भी वॉल टू वॉल विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजकुमार नैन, एचटीएम सुभाष गिल के अलावा नगर पार्षद राममेहर, बलवंत सिंह, अशोक गुलाटी, राकेश सेतिया, सिन्हा पिंडारा, राकेश सैन आदि उपस्थित रहे।