Haryanaline_Logo

LPG के बाद अब पेट्रोल डीजल को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सभी पंप संचालकों के लिए जारी हुआ ये आदेश, देखें 

 
Haryana news
Whatsapp-Group
Haryana news:  हरियाणा में गैस सिलेंडर की किल्ल्त के बीच अब पेट्रोल डीजल की मांग भी बढ़ गई है। पेट्रोल पंप पर डीजल की सेल रूटिंग से ज्यादा होने लगी है। कई ऐसे उपभोक्ता है जो जरूरत से ज्यादा डीजल स्टॉक कर रहे हैं और स्थिति को देखते हुए अब प्रशासन के द्वारा पेट्रोल डीजल की आपूर्ति पर भी नजर रखना शुरू कर दिया गया है।
पेट्रोल पंप संचालकों के लिए जारी हुआ आदेश 
राज्य सरकार के द्वारा स्टॉक करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखा जा रहा है। राज्य के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया गया है कि पेट्रोल डीजल और सीएनजी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें और किसी भी उपभोक्ता को जरूर से ज्यादा पेट्रोल डीजल नहीं दे।
पेट्रोल डीजल के स्टॉक पर लगाया जाएगा रोक 
 सरकार के द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों को एक पत्र लिखकर मौजूदा परिस्थितियों के बारे में बताया गया है और किसी भी व्यक्ति को अधिक मात्रा में तेल नहीं देने के लिए कहा गया है। सरकार का कहना है कि पेट्रोल पंप संचालक यह सुनिश्चित करें कि तेल केवल सामान्य जरूरत के अनुसार ही दिया जाए।
 लेटर में चेतावनी दिया गया है कि अगर कोई उपभोक्ता स्टॉक करने के उद्देश्य से अधिक मात्रा में पेट्रोल या डीजल लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पेट्रोल पंप संचालक को यह भी आदेश दिया गया है कि आप सभी को इन सभी निर्देशों का पालन करना है।