Haryanaline_Logo

शिक्षा के साथ अब बेटियों के स्वास्थ्य पर भी हरियाणा सरकार का फोकस, स्कूलों में छात्राओं को मिलेगी यह सुविधा

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana news:  हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तमाम प्रयास किया जा रहे हैं। राज्य सरकार के द्वारा अब शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। 


हरियाणा सरकार सरकारी स्कूलों में एक खास योजना की शुरुआत करने वाली है। पहले अंतर्गत आठवीं क्लास तक पढ़ने वाले बच्चों को मिड-डे मील के साथ फ्लेवर्ड मिल्क, प्रोटीन बार और पौष्टिक पिन्नी दी जा रही थी। लेकिन अब इस व्यवस्था का विस्तार होने वाला है।

 हरियाणा सरकार के द्वारा शिक्षा के साथ-साथ राज्य की बेटियों के सेहत में भी सुधार किया जाएगा। नवी से 12वीं क्लास तक पढ़ने वाली बच्चियों को अब  स्कूलों में फ्लेवर्ड मिल्क और प्रोटीन बार दिया जाएगा। 

 कुपोषण से बचाने के लिए शुरू हुई व्यवस्था


 हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के बच्चियों को कुपोषण से बचने के लिए इस खास व्यवस्था की शुरुआत की जा रही है। बच्चियों को विशेष आहार दिया जाएगा ताकि बच्चियों को सेहत को बेहतर बनाया जा सके और बच्चियों को पोषण संबंधित कोई बीमारी ना हो।