Haryanaline_Logo

गैस की किल्ल्त के बीच अलर्ट पर हरियाणा सरकार, राज्य में बेटियों के शादी से पहले मिलेगा गैस सिलेंडर,  जाने पूरी खबर

 
Lpg gas cylinder
Whatsapp-Group

Haryana news:  हरियाणा में गैस सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर के किल्लत के बीच हरियाणा सरकार अलर्ट मोड में है।  खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग के द्वारा शनिवार को एक आदेश जारी किया गया जिसमें बताया गया कि अस्पताल स्कूल और कॉलेज जैसे जरूरी जगह पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी नहीं होनी चाहिए।

 

सरकार के द्वारा इसके लिए हर जिले की उपायुक्त की अगुवाई में एक कमेटी का गठन किया गया है। समिति में जिलों के एसपी, मेडिकल ऑफिसर और  DEO को शामिल किया गया है। जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर इस कमेटी के सेक्रेटरी होंगे।

 

राज्य में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए भी सरकार के द्वारा नियम बनाया गया है। कहीं भी गैस सिलेंडर की जमाखोरी ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

 

बेटियों के शादी से पहले मिलेगा गैस सिलेंडर

 

अगर किसी के घर शादी है तो उसे जरूरत के हिसाब से गैस सिलेंडर दिया जाएगा। खासकर बेटियों की शादी होने पर सरकार प्राथमिकता के साथ गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। शादियों में किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसलिए समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।