हरियाणा में यहां बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, 500 करोड रुपए होंगे खर्च, CM ने दी मंजूरी
Haryana Road news: हरियाणा में एक नया एलिवेटेड फ्लाई ओवर का निर्माण होने वाला है। बल्लभगढ़ से पाली तक एलिवेटेड फ्लावर बनाया जाएगा इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है। 500 करोड रुपए खर्च करके यहां फ्लावर बनाया जाएगा इससे जाम की समस्या खत्म होगी। पीपीपी मॉडल पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
बुधवार को नीत के विधायक सतीश भागना के सवाल पर लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने इस परियोजना के बारे में जानकारी दिया।
8.2 किलोमीटर होगी लंबाई
बल्लभगढ़ से पाली तक बनने वाले इस एलिवेटेड फ्लाईओवर की टोटल लंबाई 8.2 किलोमीटर होगी। इसके साथ दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। यह कॉरिडोर बल्लभगढ़ पाली,धौज और सोहना रोड पर बनेगा।
इसके लिए DPR तैयार किया जा रहा है। बल्लभगढ़ से सोहना तक सुबह और शाम के समय यातायात काफी रहता है। इधर कई उद्योग स्थापित हो चुके हैं।
