Ankit Baliyan Murder Case: अंकित बालियान मर्डर केस में सिंगर की पत्नी ने पुलिस को दी चेतावनी, कर दी बड़ी डिमांड
Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणा के मशहूर सिंगर अंकित बालियान के मर्डर के बाद उनकी पत्नी ने पुलिस को धमकी दी है कि अगर पुलिस 4 दिन के अंदर अंकित की हत्या करने वाले हथियारों को गिरफ्तार नहीं करती है तो वह आत्महत्या कर लेंगी। सीमा दिल्ली में शिक्षिका के रूप में काम करती है। उन्होंने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर अंकित बालियान की पत्नी सीमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पत्रकारों के सामने इंटरव्यू देते हुए अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने कहा कि उनके पति ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें सुरक्षा नहीं दिया। सीमा ने यह भी कहा कि अगर उनके पति को इंसाफ नहीं मिलेगी तो वह जान दे देंगी।
बुधवार को हुई थी अंकित बालियान की हत्या
अंकित बालियान की हत्या बुधवार को हुई थी। दो मोटरसाइकिल सवार चार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। उनके पेट और दिमाग में गोलियां लगी जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
अंकित के फैंस भी हुए नाराज
अंकित बालियान के ऊपर अंधाधुंध गोली चलाई गई थी जिसमें उनकी मौत हो गई इसके बाद उनके फैंस में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोग उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि वह हमलावरों के गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित कर चुकी है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कई जिलों में ATS की टीम हमलावरों की खोज कर रही है। सीसीटीवी में चारों हम लोगों को देखा गया है हालांकि पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है जिसके बाद उनके परिवार के साथ-साथ फैंस में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।
एक तरफ परिवार के द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है वहीं दूसरी तरफ अब विपक्ष की पार्टियों भी भाजपा के ऊपर इस मामले को लेकर हमलावर हो गई है। विपक्ष के द्वारा सिधा भाजपा को निशाना बनाया जा रहा है।
